{"_id":"6926087299878ff6ea0b6474","slug":"traffic-on-the-highway-came-to-a-complete-halt-vehicles-were-unable-to-ply-till-late-evening-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141841-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप, देर शाम तक नहीं चलने पाए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप, देर शाम तक नहीं चलने पाए वाहन
Wed, 26 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर के पास रोके गए वाहन-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को हाईवे पर पूरी तरह से आवागमन ठप कर दिया गया। देर शाम तक बड़े वाहन नहीं चलने पाए। वाहनों को बदले मार्ग से भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या से आदेश आने के बाद हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा।
अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर जनपद पुलिस नेशनल हाईवे पर पूरी तरह से मुस्तैद रही। टीएसआई परमहंस की अगुवाई में यातायात पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ चार स्थानों पर लगे बैरियर पर वाहनों को बदले मार्ग से रवाना करने में जुटी रही। खलीलाबाद शहर के दुर्गामंदिर मगहर, मेंहदावल बाईपास, भुवरिया और टेमा रहमत में बैरियर लगाया गया है। यहां से वाहनों को पुलिस टीम डायवर्ट करने में जुटी रही, जिससे अयोध्या में उमड़ने वाली भीड़ को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। देर शाम समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर बड़े वाहनों को आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। टीएसआई परमहंस ने बताया कि अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा में रूट डायवर्जन किया गया है। देर शाम तक बदले मार्ग से बड़े वाहनों को लखनऊ की तरफ भेजा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद डायवर्जन समाप्त किया जाएगा।