फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traffic normal after opening of highway

Sant Kabir Nagar News: हाईवे खुलने से आवागमन सामान्य

Mon, 29 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic normal after opening of highway
- एक पखवारे से सफर में दुश्वारियां झेलने को मजबूर हुए यात्री
विज्ञापन

- बस पकड़ने में दिखी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 15 जनवरी से हाईवे बंद रहा है। जिससे यात्री परेशान रहे। लेकिन रविवार को हाईवे पूरी तरह से खुल गया और आवागमन सामान्य हो गया है।
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को घघसरा, बखिरा, नंदौर बांसी मार्ग से होकर आना-जाना पड़ा है। साथ ही वाहनों को अन्य मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा गया। इससे यात्री खासे परेशान रहे। वजह यह रही कि जहां बदले मार्ग से आने-जाने में समय अधिक लगा वहीं किराया भी ज्यादा देना पड़ा। रविवार सुबह से ही वाहनों की आवाजाही हाईवे पर बढ़ गई। दोपहर तक आवागमन सामान्य हो गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बस पकड़ने के लिए दिखी भीड़
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अस्थाई बस स्टाॅप पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ पहुुंची। इसके कारण बसों में जगह मिलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लखनऊ जाने के लिए बस पकड़ने आए सुजीत कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि ने कहा कि हाईवे बंद रहने से यात्रा स्थगित कर दी थी, अब मार्ग खुल गया तो बस पकड़ने आए हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed