{"_id":"68321662fcc1120e6b08ae67","slug":"traffic-disrupted-due-to-waterlogging-on-the-road-people-troubled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133106-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित, लोग परेशान
Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत गागरगाड से हडिया माफी मार्ग पर जलभराव के चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को घर पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रधान सहित ब्लाॅक के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण जिम्मेदार ब्लॉक के अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है।
पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गागरगाड से हंडिया माफी मार्ग पर बारिश होते ही जलभराव की स्थित बन जाती है। सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे बन गए हैं। इसी मार्ग से क्षेत्र के किशुनपुर, गागरगाड, उदहा, खैरा, नारायनपुर, भोतहा, सुकमीचौरा, माझाखंकपुर, चहोडा सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण व गांव के लोग गागरगाड होते हुए क्षेत्र की मशहूर बाजार गोविंदगंज, दुलहापार, शिवापारा में जरूरत का सामान के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन
जलभराव से सड़क से गुजरना दुर्घटना को दावत देना है। ग्रामीण वीरेंद्र यादव, बाबूराम, रमाकांत चौधरी, अखिलेश यादव, सुभाष, रामजग, जितेंद्र सुरेश आदि लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या का समाधान के लिए ब्लॉक मुख्यालय से तहसील तक चक्कर लगाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस संबंध में एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने बताया कि सड़क पर बारिश से जलभराव हो जाता है। फिर भी मौके की जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।