{"_id":"6813baa6a1777308080f39fc","slug":"trader-attacked-in-land-dispute-car-vandalised-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132010-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में व्यापारी पर हमला, तोड़ी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में व्यापारी पर हमला, तोड़ी गाड़ी
Thu, 01 May 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया बाईपास पर बुधवार की देर शाम जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यापारी पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया बाईपास निवासी राधेश्याम गुप्ता ने कोतवाली खलीलाबाद में दी अपनी तहरीर में बताया है कि उनकी जमीन हाईवे पर स्थित है। बखिरा थानाक्षेत्र के खुखुंडा गांव के निवासी संत सुरेमन से विवाद चल रहा है। 30 अप्रैल की रात में साढ़े सात बजे के करीब संत सुरेमन अपने सहयोगी प्रभुनाथ चौधरी, गोलू चौधरी, विनोद चौधरी, दीनानाथ चौधरी समेत 20-30 लोगों को लेकर आए और जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा करने लगे। जब मैंने मना करने का प्रयास किया तो विपक्षियों ने मुझे बुरी तरह से लाठी-डंडे व राॅड से मारना शुरू कर दिया। बेटा अमन मुझे बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि इसकी सूचना देने कोतवाली खलीलाबाद जा रहे उसके बेटे की गाड़ी में भी आरोपियों ने टक्कर मार दी। उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद में मारपीट और जबरन कब्जा करने की रिकार्डिंग भी दी है। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।