फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tractor-trolley full of devotees overturned, 19 injured

Sant Kabir Nagar News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 19 घायल

Sat, 10 Feb 2024 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of devotees overturned, 19 injured
धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर नावन कला गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने के बाद घायल महिला को अस्प

विज्ञापन
संतकबीर नगर जिले में शुक्रवार की दोपहर सरयू नदी के बिड़हरघाट से मौनी अमावस्या का स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली धनघटा बिड़हरघाट मार्ग पर नावन कला गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार पांच बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग अवरूद्ध हो गया। महुली क्षेत्र के कड़सर गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से सरयू नदी के बिड़हरघाट पर स्नान करने गए थे। जब वह स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे तो नावन कला गांव के समीप ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक तेजी के साथ दूसरी तरफ मोड़ दिया।

विज्ञापन

 

उसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-टाॅली सड़क की पटरी के नीचे पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार लोग दूर जा गिरे। इस दौरान आसपास के लोग शोर मचाते हुए पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मीना देवी, राजमती देवी और उर्मिला देवी को अधिक चोट होने की वजह से इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद कड़सर गांव में चीख-पुकार मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाच मची अफरा-तफरी, घटनास्थल की ओर दौड़े लोग
शुक्रवार की दोपहर धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर नावन कला गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का उपाय करने लगे।
 

महुली क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी 35 लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर सरयू नदी के बिड़हरघाट पर मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद जब वह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो धनघटा क्षेत्र के नावन कला गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉली पर सवार बच्चे व महिलाएं घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगे। सड़क पर आने-जाने वाले लोग वाहन खड़ा कर घायलों की मदद में जुट गए। घटना की सूचना 108 पर देने के बाद लोग पुलिस को भी दिए। कुछ को थानाध्यक्ष अनिल कुमार गाड़ी में बिठाकर

अस्पताल ले गए। ट्राॅली पर सवार 35 लोगों में से 19 लोग घायल हुए। जिसमें बच्चे व महिलाएं शामिल हैं।
घटनास्थल पर मौजूद लोग यह कहते सुने गए कि जब ट्रैक्टर-ट्राली पर सवारी बैठना प्रतिबंधित है तो इस तरह तमाम ट्रैक्टर-ट्रालियां श्रद्धालुओं को बैठाकर बगैर किसी रोक-टोक के घाट पर कैसे पहुंच गईं। इसमें कहीं ना कहीं से प्रशासनिक लापरवाही है। ट्रैक्टर पर सवारी बैठा कर ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती तो इस तरह के हादसे शायद नहीं होते।

ये हुए घायल
1- मीना देवी पत्नी शंकर
2- उर्मिला देवी पत्नी त्रिलोकी
3- मंगरौटा देवी पत्नी गोरख
4- गुड्डी देवी पत्नी देवी प्रसाद
5- रामरती देवी पत्नी मन्नू लाल
6- कुमारी निशा पुत्री अच्छे लाल
7- कुमारी मनीषा पुत्री दीपचंद गुप्ता
8- देवमाती पत्नी राजेश
9- अंशिका पुत्री सुग्रीव
10- राजन पुत्र शंकर
11- सोहबत्ता देवी पत्नी चंद्रिका
12- आरती देवी पत्नी बहराइच गुप्ता
13- लालमति देवी पत्नी जनार्दन
14- नीलम पत्नी राजेश
15- प्रमिला पत्नी अच्छे लाल
16- सचिन पुत्र बहराइच
17- विकास पुत्र सुनील
18- निशा पत्नी अक्षय लाल
19- मनीष पुत्र विश्वनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed