{"_id":"66e1d9bd3edafc29b4016e28","slug":"tourism-facility-center-will-be-built-with-rs-80-lakh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120618-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 80 लाख रुपये से बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 80 लाख रुपये से बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र
Wed, 11 Sep 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
- बखिरा झील के किनारे पर्यटकों को ठहरने, खाने आदि की सुविधा होगी उपलब्ध
- डीएम ने तीन माह में पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण हो रहा है। इस पर कुल 80 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर्यटकों को ठहरने, खाने-पीने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डीएम ने कार्यदायी संस्था को तीन माह में निर्माण कार्य पूरा करने के के निर्देश दिए हैं।
बखिरा झील को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर सोलर पैनल लगाने का कार्य हो रहा है। साथ ही सड़क का भी निर्माण हुआ है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। जिनमें क्रेन रिजर्व वाटर बाडी, पाथ-वे, लाइब्रेरी, रिजाॅर्ट, इंफार्मेशन सेंटर समेत अन्य कार्य होने हैं।
इसके अलावा झील की सफाई के साथ ही वोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। कुल 300 करोड़ का प्रस्ताव डीएम ने पर्यटन मंत्रालय को भेजा है। उसकी स्वीकृति का इंतजार हो रहा है। इधर डीएम की पहल पर यूपी नेडा झील के पास सोलर पैनल लगा रही है ताकि झील के किनारे लाइट की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के निर्माण के लिए डीएम ने अपने स्तर से पहल कर 80 लाख रुपये जारी कराया है। इससे भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इस भवन के बनने से यहां पर पर्यटकों को रहने और खाने आदि की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस सेंटर में दुकान का निर्माण होगा। इससे सरकार की आय भी बढ़ेगी। सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। इसे तीन माह में पूरा करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से जैसे ही मंजूरी मिलती है तो उस पर भी कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम