फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Took two and a half lakh rupees for breaking the agreement, sold the land to someone else

Sant Kabir Nagar News: एग्रीमेंट के ऐंठ लिए ढाई लाख रुपये, दूसरे को बेच दी जमीन

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Took two and a half lakh rupees for breaking the agreement, sold the land to someone else
संतकबीरनगर। जमीन बैनामा करने के लिए एग्रीमेंट कराया और ढाई लाख ऐंठ लिए। पीड़ित को न तो जमीन बैनामा की और न ही रकम लौटाई। रकम मांगने पर साथियों के साथ मिलकर अपशब्द कहा और जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बरदहिया बाजार निवासी सलीम जावेद पुत्र मोहम्मद ईशा का आरोप है कि उन्होंने 16 फरवरी 2023 को बूधा खुर्द में जमीन का बैनामा लेने के लिए विक्रेता रमेश कुमार से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया। उसमें रमेश कुमार की पत्नी खुशबू व शिवशंकर उर्फ बब्लू निवासी बुधाकला गवाह हैं। एग्रीमेंट के अनुसार उसने 2,50,000 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दे दिया, लेकिन एग्रीमेंट की जानकारी होने के बावजूद रमेश कुमार अपनी पत्नी खुशबू व शिवशंकर उर्फ बब्बू तथा चंद्रमान चौधरी लंगड़ी कुर्थिया, सुधीर तिवारी निवासी लहुरादेवा पैली ने साजिश करके छल कपट करके उसके रुपये हड़पने की नीयत से छह मार्च 2023 को स्नेहलता पत्नी गिरीश चंद्र निवासी काटगंगा को बेच दिया। इसकी जानकारी उसे काफी समय बाद हुई। उसने जब रमेश कुमार से पूछताछ की तो उन्होंने दबाव में बैनामा करने की बात बताई। यह भी बताया कि अब उनके पास कोई जमीन नहीं है। उससे लीरकम को रमेश कुमार ने देने के लिए दो दिन का समय मागा। 27 सितंबर 2023 को उससे बरदहिया बाजार में रमेश अपने साथी सुधीर तिवारी, चंद्रभान चौधरी व शिवशंकर उर्फ बबलू मिले और जब उसने रुपये मांगा तो सभी लोग उसे अपशब्द करे हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर गबन और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed