फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Took five samples of fertilizers, seeds and pesticides

Sant Kabir Nagar News: खाद-बीज और कीटनाशक के पांच नमूने लिए

Fri, 09 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Took five samples of fertilizers, seeds and pesticides
पटखौली के पास बना आधा अधूरा नाला।
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बेलहर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान दुकानों से खाद-बीज और कीटनाशक के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अधिकारियोें ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि इस समय खरीफ सीजन की फसलों तैयारी का प्रारंभ हो रहा है। जिससे किसान अपनी खेती के लिए निवेश बीज खाद विभिन्न कीटनाशक, फफूंदी नाशक, खरपतवार नाशक आदि का प्रयोग करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बभनी, बुढी बेलहार, लोहरौली स्थित खाद-बीज व कीटनाशक दवा की दुकान पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं नकली निवेशों के रोकथाम के लिए छापा मारा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौर्य खाद बीज भंडार बभनी, नागेंद्र यादव खाद भंडार बभनी, मौर्य बीज भंडार, रफीक अहमद लोहरौली, चौरसिया बीज भंडार, मौर्य ट्रेडर्स, खान ट्रेडर्स, मौर्य ट्रेडर्स एवं बीज भंडार, यादव खाद भंडार, एग्री क्लिनिक एग्री जक्शन बूढ़ी बेलहर पर छापा मारकर यहां से पांच नमूने लिए गए हैं। जिसमे बीज के दो, खाद के दो और एक कीटनाशक रसायन के नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

पटखौली के पास बना आधा अधूरा नाला।

पटखौली के पास बना आधा अधूरा नाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed