फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Took a dip of faith in Saryu on Maha Sunday

Sant Kabir Nagar News: महा रविवार पर सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 16 Sep 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Took a dip of faith in Saryu on Maha Sunday
- धनघटा-बिडहर घाट मार्ग पर तीन घंटे लगा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महा रविवार के पर्व पर सरयू नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उमरिया बाजार से घाट तक लगे जाम में करीब तीन घंटे श्रद्धालु फंसे रहे।

भगवान सूर्य के जन्म का पर्व महा रविवार उपासना के साथ मनाया जाता है। पंडित इंद्रमणि तिवारी बताते हैं कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले रविवार को महा रविवार के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत को करने से सभी कष्टों का नाश होता है। व्रती को सुख और शांति मिलती है। इस दिन नदियों, सरोवरों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस पर्व के अवसर पर सरयू नदी के बिडहर घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह चार बजे से भीड़ घाट पर पहुंचने लगी।
विज्ञापन


सुबह के सात बजे से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच गए। जिसके चलते उमरिया बाजार से बिडहर घाट तक करीब चार किलोमीटर जाम लग गया। घाट से लेकर सड़क तक लगी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मी परेशान दिखे। श्रद्धालु दुर्गावती, रामरती, भगवान जीत, ईश्वर चंद्र, विद्यासागर, नंदलाल, रामरेखा आदि का कहना है कि रविवार हो या महा रविवार इस घाट पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां पर सुरक्षा का भारी बंदोबस्त प्रशासन को करना चाहिए। अगर पर्याप्त पुलिस के जवान होते तो आज यात्रियों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़तापुलिस के मुताबिक कुछ देर के लिए जाम की समस्या जरूर उत्पन्न हुई लेकिन थोड़ी देर बाद रास्ते को खाली करा दिया गया। श्रद्धालुओं को कहीं पर भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed