{"_id":"612a84548ebc3e7a2b18c2fa","slug":"toilet-incomplete-payment-given-khalilabad-news-gkp407149437","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय मौके पर अधूरा और कागज में पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय मौके पर अधूरा और कागज में पूरा
विज्ञापन
विकास खंड हैंसर के कुरमौल गांव में अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक शौचालय मौके पर अधूरा और कागज में पूरा
समूह को किया जा चुका है हस्तांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के कुरमौल गांव में सामुदायिक शौचालय का कार्य भले ही अधूरा पड़ा है, लेकिन उसे कागज में पूरा दिखाकर महिला समूह को हस्तांतरित करके सफाई की जिम्मेदारी दे दी गई है।
गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में पहले घर-घर शौचालय का निर्माण कराया। उसके बाद हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय भी प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने के निर्देश दिए। घर-घर बनाए गए शौचालय का क्या हाल है । यह बात किसी से छिपी नहीं है। कुरमौल गांव में पांच लाख 71 हजार रुपये की लागत से शौचालय के निर्माण का कार्य शुरू हुआ, लेकिन बगैर सफाई कराए और सीट व दरवाजा लगवाए काम को ठप कर दिया गया। अधूरे पड़े इस शौचालय को जानकी महिला स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित कर कर सफाई के लिए तीन माह का मानदेय भी उनके खाता में भेज दिया गया । ग्रामीण गिरजेश, दिनेश, रामआसरे, राममिलन, धर्मदेव, जगदेव आदि का कहना है कि कुरमौल में पहले ग्राम पंचायत द्वारा घर-घर जो शौचालय का निर्माण कराया गया था। वे आज भी अधूरे पड़े हुए हैं। उसका प्रयोग आज तक लाभार्थी नहीं कर पाए। अब वही हाल सामुदायिक शौचालय का होने वाला है। इस संबंध में एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी ने बताया कि कुरमौल ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जो शेष है, उसे भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।