फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   To remove encroachment from the land, people are running for cleanliness

Sant Kabir Nagar News: जमीन से कब्जा हटवाने तो सफाई के लिए लगा रहे दौड़

Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
To remove encroachment from the land, people are running for cleanliness
संतकबीरनगर। जनपद की तीन तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कोई तीन साल से जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए दौड़ लगा रहा है, तो कोई मोहल्ले में सफाई करने की मांग को लेकर फरियाद कर रहा है। अधिकारियों ने फरियाद सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धनघटा तहसील में फरियाद लेकर पहुंचे नाथनगर निवासी कमला वर्मा ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन है। उस पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। इसके लिए तीन साल से तहसील दिवस और थाना दिवस पर फरियाद कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस तरह से मेंहदावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे केवटलिया सानी निवासी मकबूल अहमद ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय से लेकर तहसील दिवस तक कई प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन वार्ड में गंदगी तथा जल निकासी की समस्या चरम पर है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed