{"_id":"64fa1568033148e3b6096806","slug":"tired-of-torture-teenage-girl-commits-suicide-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-2560-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चाचा-चाची की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चाचा-चाची की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने की खुदकुशी
Thu, 07 Sep 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर की जांच पड़ताल
- आरोपी दंपती पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटेसंतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा में बृहस्पतिवार की भोर में किशोरी ने छत की कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। पीड़ित पिता ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चाचा-चाची की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी दंपती पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
पीड़ित पिता रमेश का आरोप है कि वह पत्नी के साथ डारीडीहा गांव के पास गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चाय की दुकान चलाते हैं। दुकान पर ही पत्नी के साथ रहते हैं। जबकि उसके बच्चे गांव में पुराने घर में रहते हैं। आरोप है कि उसके भाई राम बिलास उर्फ पिंटू अपनी पत्नी महिमा के साथ उसकी 16 वर्षीय बेटी खुशी उर्फ काजू को आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे।
पीड़ित पिता की सूचना पर कोतवाल रविंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज हरेंद्र नाथ राय और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। चौकी इंचार्ज हरेंद्र नाथ राय ने बताया कि खुशी हाईस्कूल में पढ़ती थी। छात्रा खुशी बुधवार देर शाम तक जन्माष्टमी का उत्सव देखकर बाबा कामता प्रसाद के साथ घर गई थी। अपने भाई प्रतीक, बहन पायल के साथ कमरे में जाकर सो गई। बहन पायल ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर में नींद खुली तो बड़ी बहन खुशी को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। बाद में पीड़ित पिता रमेश और मां पूनम देवी पहुंच गईं। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
..
कोट
किशोरी ने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे पुलिस वैसी कार्रवाई करेगी।
-- संतोष कुमार सिंह, प्रभारी एसपी