{"_id":"65721a83fd2948e0b403fe44","slug":"three-thieves-arrested-goods-recovered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6498-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन चोर गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
सीओ दीपांशी राठौर ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद के उस्का खुर्द से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बनियाबारी का जयशंकर पांडेय उर्फ नागा पांडेय, केकरहिया का चंदन चौधरी और मनियरा का राजेंद्र दुबे शामिल है। चोरों के पास से सब्बल, पेंचकस, छेनी, पिलास, रिंच, चाबी का गुच्छा, हथौड़ा बरामद किया है। पूछताछ में चोरों ने कुबूल किया कि उनका गिरोह चोरी और नकबजनी की कई घटनाएं कर चुका है। गिरोह के सदस्य दिन में घूमकर रेकी करते है। मकान व दुकान चिह्नित करते हैं। इसेक बाद रात को मौका लगते ही घटना को अंजाम देते हैं। बृहस्पतिवार को वह लोग एक मकान में चोरी करने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए थे और पकड़े गए है। सीओ ने बताया कि तीनों पर केस दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।