{"_id":"5df7b54a8ebc3e87fb45911b","slug":"three-suspend-due-to-arp-exam-khalilabad-news-gkp333520438","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरपी परीक्षा में शामिल होने पर तीन पदाधिकारी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरपी परीक्षा में शामिल होने पर तीन पदाधिकारी निष्कासित
विज्ञापन

- दो ब्लॉक अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष को किया गया संघ से निष्कासित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में अनुश्रवण के लिए रखे जाने वाले एआरपी चयन की परीक्षा का पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने विरोध जताते हुए सोमवार को परीक्षा का बहिष्कार किया। संघ की चेतावनी के बाद भी परीक्षा में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तीन पदाधिकारी शामिल हुए। सूचना मिलने पर संघ के जिलाध्यक्ष ने तीनों पदाधिकारियों को सोमवार की शाम संघ से निष्कासित कर दिया है।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि प्रांतीय संघ के निर्देश पर प्रदेश के शिक्षक प्रेरणा एप का विरोध कर रहे है। इस परीक्षा में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का कोई भी पदाधिकारी व सदस्य को शामिल न होने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही परीक्षा का बहिष्कार किया गया। चेेतावनी के बाद भी खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र, मेंहदावल ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश पति त्रिपाठी और जनपदीय उपाध्यक्ष अख्तर आलम परीक्षा में शामिल हुए। जो संघ के संविधान में अनुशासनहीनता का परिचायक है एवं यह कृत्य अध्यापक समाज की मूल भावना भी कुंठित करता है। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष की अनुुमति के बाद इन तीनों पदाधिकारियों को संघ से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक सदस्या से भी हटा दिया गया है। इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को भेज दी गई है।