{"_id":"66bcf2efbc2f8c1fb4051994","slug":"three-roads-of-the-city-are-in-bad-conditionresponsible-silence-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-119248-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर की तीन सड़कें बदहाल... जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर की तीन सड़कें बदहाल... जिम्मेदार मौन
Wed, 14 Aug 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- विधियानी रोड से गुजरते हैं बड़े वाहन, दुर्घटना की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक तरफ शहर को आकर्षक लुक देने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शहर की तीन सड़कें बदहाल हो गई हैं, इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा समस्या शहर के विधियानी रोड पर है, जहां पर बड़े वाहनों का प्रवेश होता है। साथ ही छोटी सरौली मार्ग भी टूट गया है और हमेशा पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल मुखलिसपुर रोड स्थित सर्विस लेन का भी है।
शहर में सेफ सिटी के तहत कार्य हो रहे हैं ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, लेकिन शहर के विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क वर्तमान में गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, गड्ढे और सड़क का अंतर कर पाना मुश्किल होता है। यह स्थिति तब है जब इस मार्ग से होकर बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।
छोटी सरौली जाने वाली सड़क टूटी
मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज के पास छोटी सरौली में जाने वाली सड़क भी टूट गई है। सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। आगे सड़क पूरी तरह टूट गई है। यह सड़क नई काॅलोनी से होकर मेंहदावल मार्ग से जुड़ती है। ऐसे में इस क्षेत्र में रहने वाले परेशान है। ऐसी ही स्थिति मुखलिसपुर रोड के सर्विस लेन की भी है। शहर निवासी राम चंद्र, विवेक कुमार आदि ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बरसात के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा, इससे लोगों के आवाजाही की समस्या दूर हो जाएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद