{"_id":"5e4c176f8ebc3ef2550cad39","slug":"three-injured-in-road-accident-khalilabad-news-gkp3416299112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल
युवती के मिलने की भी चर्चा, पुलिस ने किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर डुहिया पुल के डिवाइडर से टकराकर पलटने से कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि अंदर बैठी युवती बच गई। उस युवती के बारे में तरह-तरह की अनापशनाप चर्चा होती रही। हालांकि एसओ ने कार में युवती के मिलने से इन्कार किया है।
धनघटा की तरफ से सोमवार की रात करीब 10 बजे एक कार तेज गति से सिकरीगंज की तरफ जा रही थी। हैंसर में मौजूद पुलिस वालों ने शक के आधार पर पीछा किया तो कार चालक ने गति और बढ़ा दी। डुहिया पुल तक पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछा कर रही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ, जबकि कार सवार युवती को पुलिस ने थाने पहुंचा दिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह धनघटा क्षेत्र की निवासी है। कार सवार लोग उसके परिचित थे। वह उनके साथ गोरखपुर जा रही थी। इस बारे में जब एसओ अखिलानंद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डिवाइडर से टकराकर कार पलटने की सूचना पर पुलिस गई थी। घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया।