{"_id":"6a4bf1beba4d59f0760e0a95","slug":"three-injured-in-buffalo-tying-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153384-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भैंस बांधने के विवाद में तीन लोगों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भैंस बांधने के विवाद में तीन लोगों से मारपीट
Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के विषयाहन्नू गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विषयाहन्नू गांव निवासी विशाल यादव पुत्र अवधेश यादव के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे भैंस बांधने को लेकर पटीदारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर छोटे लाल, उनके पुत्र दिवाकर यादव और छोटे लाल की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विशाल के भाई राजू यादव और मां चंद्रकला को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।