{"_id":"662028b02376cd4b340c6114","slug":"three-including-a-woman-died-in-separate-accidents-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112974-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत
Thu, 18 Apr 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के मैलानी, कांट डिहेश में हुआ हादसा
- हाइटेंशन तार की चपेट आया हाईस्कूल का छात्र
- बंदर के धक्का देने से छत से गिरी महिला
- ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शहर के मैलानी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वहीं बड़गों गांव से टेंट लगाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर जा रहा युवक गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के कांट डिहेस गांव में बंदर के धक्का देने से महिला छत से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दिया।
हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, मौत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मैलानी मोहल्ला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। सहजनवां क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी आदर्श चौरसिया उर्फ अमन (उम्र 15 वर्ष) मामा के वहां मैलानी गांव के पास बने किराए के मकान में रहकर शहर के एक स्कूल में कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था। वह हर दिन की तरह मंगलवार की देर रात में भोजन करने के बाद छत पर टहलने के लिए चला गया। इस दौरान वह अचानक छत से सटे 11 हजार वोल्टेज के तार की चपेट में आ गया। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। छात्र के चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई।
बंदर के धक्के से छत से गिरी महिला, मौत
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांट डिहेश गांव की रहने वाली उर्मिला (48 वर्ष) पत्नी सियाराम गांव में अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। उनके पति सियाराम मुंम्बई में रह कर किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका लड़का अभिषेक पंजाब में रह कर किसी फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करता है। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब वह अपने खेत से लहसुन उखड़कर अपने छत पर सूखा रही थी। तभी छत पर अचानक एक बंदर आ गया और उनको दौड़ा लिया। बंदर के डर से भागने के दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। पास पड़ोस व आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से युवक की मौत
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के केशवाखोर के रहने वाला एक युवक ट्रैक्टर से गिरने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकाें ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के केशवाखोर निवासी त्रिलोकी ने बताया कि बेटा राजन (20 वर्ष) सहजनवां क्षेत्र के संधिया चौराहे पर स्थित एक टेंट हाउस पर रहकर काम करता था। वह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अनई गांव में किसी मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगाने आया था। बुधवार को वह टेंट का सामान एक ट्रैक्टर पर लादकर वापस जा रहा था। गाेरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र स्थित रानूखोर गांव के पास पहुंचते ही वह अचानक ट्रैक्टर से उछल कर नीचे गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।