{"_id":"62068fbb16e38f1ab2731556","slug":"three-corona-positive-found-khalilabad-news-gkp4266260150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोग मिले संक्रमित, पांच हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोग मिले संक्रमित, पांच हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोग मिले संक्रमित, पांच हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस घटकर 40 हो गया है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी लोग खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम इनकी निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक कुल 8,909 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 8,769 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 622 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जागरूकता का असर है कि लगातार संक्रमण का केस घट रहा है। सीएमओ ने सभी से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।