{"_id":"664cf4956c34a23fee064e64","slug":"those-who-sing-praises-of-pakistan-should-go-there-yogi-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114830-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो पाकिस्तान का अलापते हैं राग, वे वहीं चले जाएं: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पाकिस्तान का अलापते हैं राग, वे वहीं चले जाएं: योगी
Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल के प्रेमलता महाविद्यालय में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं वह लोग वहीं चले जाएं। पाकिस्तान जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा। औरंगजेब की आत्मा सपा और कांग्रेस में घुस चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज जनता कह रही है कि जो राम को लाएं हम उनको लाएंगे। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा गठबंधन 400 सीटें पार करेगी। रामद्रोही लोग मोदी का रोकना चाहते हैं लेकिन जनता इसका जवाब देगी। कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ धाम बनाया गया है। देश से आतंकवाद का खात्मा हुआ है। बखिरा का पीतल उद्योग फिर से जीवित हो गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में लोग भूख से मर रहे थे और आज भाजपा की सरकार में 80 करोड़ लाेगों को फ्री में राशन मिल रहा है। जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं वहां के 23 करोड़ लोगों का पेट नहीं भर पा रहा है। कहा, मोदी के कार्यकाल में चार करोड़ गरीबों काे मकान मिला। सपा और कांग्रेस की सरकार में आंतकी घटनाएं होती थी। आज पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है। देश की जनता का सम्मान व सुरक्षा देने का काम मोदी ने किया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी प्रवीण निषाद, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व विधायक जय चौबे, विधायक गणेश चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, चंद्रशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।