फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Those selling Chinese kite string will be identified...the business is being conducted secretly.

Sant Kabir Nagar News: चिह्नित किए जाएंगे चीनी मांझा बेचने वाले...चोरी-छिपे चल रहा धंधा

Sat, 07 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Those selling Chinese kite string will be identified...the business is being conducted secretly.
बाजार में बिक रहा पंतग और डोरी-संवाद
संतकबीरनगर। चीनी मांझा को लेकर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस को भी चीनी मांझा की बिक्री करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, जिले में अब तक चीनी मांझा से कोई हादसा प्रकाश में नहीं आया है। फिर भी लोग इससे सतर्कता बरत रहे हैं। शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पतंग और मांझा की बिक्री करने वालों का कहना है कि वे लोग चीनी मांझा से दूरी बनाए रखते हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे अगर पतंग उड़ाते हैं तो उन्हें साधारण माझा ही दिया जाता है।
विज्ञापन

वैसे तो मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का महत्व होता है। लेकिन, उसके बाद भी लोग पतंग उड़ाना पसंद करते हैं। बच्चे सबसे ज्यादा पतंग उड़ाते हैं। जानकार बताते हैं कि पतंग उड़ाते समय सावधानी न बरती जाए तो यह घातक हो सकता है। कुछ जगहों पर पतंगबाज धारदार चीनी मांझे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक होता है। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। क्षण भर में ही शरीर के अंगों को काट देता है। इसलिए शासन-प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन

हालांकि शहर से लगायत देहात क्षेत्र के दुकानदार इस पर सतर्कता बरत रहे हैं। लेकिन, जानकारों का कहना कि कुछ लोग चोरी-छिपे चीनी मांझा बेच रहे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी के रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक चीनी मांझा से कोई घायल अस्पताल तक नहीं पहुंचा है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसके लिए सभी थानेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि अपने क्षेत्र में इसकी बिक्री करने वालों को चिह्नित करें और कार्रवाई करें। यही नहीं, यातायात जागरूकता, महिला संगोष्ठी समेत सभी कार्यक्रमों में इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
क्या होता है चीनी मांझा
यह एक धागा होता है जो काफी खतरनाक मांझा होता है। इस धागे पर कांच का पाउडर लगा होता है, जिससे यह और भी खतरनाक हो जाता है। अगर गलती से शरीर पर छू जाता है तो वह उस स्थान को काट देता है। कई जिलों में इस धागे से लोग घायल हो चुके हैं। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा रखी है।
0
बच्चों को पतंग के लिए साधारण धागा दिया जाना चाहिए। घर पर जब बच्चे जिद करते है तो उन्हें पतंग के साथ साधारण धागा दिया जाता है। चीनी मांझा काफी खतरनाक होता है। इससे बचना चाहिए। -सुनील छापड़िया, अभिभावक
0
चीनी मांझा को लेकर सरकार का कदम सराहनीय है। इससे लोगों को बचना चाहिए। ज्यादातर आज इस मांझे का चलन है। इससे बच्चों को दूर रखे। नहीं तो यह खतरनाक हो सकता है। -अब्दुल्लाह खां, अभिभावक

0
चीनी मांझा को लेकर सभी एसओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी चीनी मांझा मिलेगा, संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी

बाजार में बिक रहा पंतग और डोरी-संवाद

बाजार में बिक रहा पंतग और डोरी-संवाद

बाजार में बिक रहा पंतग और डोरी-संवाद

बाजार में बिक रहा पंतग और डोरी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed