{"_id":"69ee7ff3f321ee8f0f0fece6","slug":"those-responsible-built-the-road-but-forgot-to-lay-soil-on-the-shoulders-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149690-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क बनाकर पटरी पर मिट्टी डालना भूल गए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क बनाकर पटरी पर मिट्टी डालना भूल गए जिम्मेदार
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक के पैड़ी चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाले पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग पर दानोकुइयां, रूधौली, पिड़वा, करही पर सीसी रोड बनाकर किनारे पर मिट्टी नहीं डाली गई है, इससे आए दिन हादसे हो रहे है। सिंगल लेन रोड होने से गाड़ियों को ओवरटेक करने में दुश्वारी हो रही है।
पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग लगभग आठ किलोमीटर लंबा है। यह 3.5 मीटर का सिंगल लेन रोड है। दानोकुइयां, रक्साकला, पुरैना, करही, गंगौली, पिड़वा, कानपारा, धरूई, मीरपुर, भैंसवारिया, देवरिया विजई समेत बस्ती जनपद के कई गांव के लोगों को जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय आने जाने का यह इकलौता मार्ग है।
करीब दस माह पहले सड़क की मरम्मत कराई गई। मार्ग पर पड़ने वाले दानोकुइयां, रूधौली, पिड़वा , करही नूरगंज चौराहे पर लेपन कार्य के बजाए सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया। सीसी रोड बनने सड़क ऊंची हो गई। सड़क ऊंची होने से पटरी काफी नीचे हो गई है, लेकिन कार्यदायी संस्था ने सड़क बनाकर किनारे बिना मिट्टी डाले छोड़ दिए। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षेत्र के असाद अहमद, हाजी बब्बन, मुश्ताक अहमद, दयाराम, राम कुमार, विकास कुमार आदि ने बताया कि मिट्टी न डालने से काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से मार्ग के दोनों ओर मिट्टी डलवाने की मांग की है। जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिले। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि पता कराकर समस्या का निदान कराएंगे।