{"_id":"6658c421f74793757e03200c","slug":"this-time-there-is-no-center-for-bed-entrance-exam-in-the-district-candidates-are-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115285-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा का सेंटर नहीं, परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा का सेंटर नहीं, परीक्षार्थी परेशान
Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया गया है। ऐसे में तेज गर्मी के बीच अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले में जाना पड़ेगा। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रदेश के मात्र 51 जिले में केंद्र बनाया है।
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड -2024 इस बार नौ जून को होगी। शासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय क ओर से प्रदेश के 51 जिलों में यह प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें इस बार संतकबीरनगर जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पिछले कुछ वर्षों से जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाती रही है। इस बार परीक्षा केंद्रों की सूची में जिले का नाम शामिल न होने से छात्रों ने नाराजगी व्यक्त की है।
छात्र संजय, अजय, रागिनी आदि का कहना है कि जब जिले में पिछले वर्ष तक बीएड की प्रवेश परीक्षा होती रही तो इस बार भी जिले में केंद्र बनाना चाहिए था। एचआरपीजी कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह का कहना है कि अभ्यर्थियों की संख्या कम होने से इस जिले के विद्यार्थियों का सेंटर बस्ती जिले में बनाया गया है। इससे दिक्कत तो होगी। लेकिन नजदीक जिले में केंद्र बनने से राहत है।