फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   This time the country's athletes will create history in Paris Olympics

Sant Kabir Nagar News: पेरिस ओलंपिक में इस बार इतिहास रचेंगे देश के एथलीट

Sun, 04 Aug 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
This time the country's athletes will create history in Paris Olympics
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर युवा खिलाड़ियों में उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हरिहरपुर। पेरिस ओलंपिक में एथलीट और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके जिले के खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार भारतीय एथलीट और खिलाड़ी ओलंपिक में इतिहास रचेंगे। पिछली बार जापान के टोक्यो में आयोजित हुई ओलंपिक में मेडल जीत चुके खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। एथलीट मनु भाकर ने दो सिल्वर मेडल और स्वप्निल ने एक ब्रांज मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।





पेरिस ओलंपिक में देश के प्रतिभागी एथलीट इस बार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पदक के लिए देश के एथलीट प्रतियोगिता में पसीना बहा रहे हैं। उम्मीद है कि अबकी बार के ओलंपिक में देश के नाम कई मेडल होंगे।
विज्ञापन


- मनीष त्रिपाठी, हैंडबाल खिलाड़ी


अबतक हुए ओलंपिक में देश के नाम तीन पदक हासिल हुआ है। मनु भाकर ने दो सिल्वर और स्वप्निल ने एक ब्राॉज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। पिछले ओलंपिक के एथलीट और खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। उनसे गोल्ड मेडल जीतने की काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दुर्विजय, लान टेनिस खिलाड़ी




ओलंपिक खेलों में देश के युवा एथलीट इतिहास रचने के लिए पसीना बहा रहे हैं। देश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रतिक्षण मिले तो वे अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में परचम लहरा सकते हैं। जापान के टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक के मुकाबले इस बार अधिक मेडल मिलने का अनुमान है।

विवेक त्रिपाठी, हैंडबाल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed