फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thieves cut the railing and net from the Sidhai bridge, risk of accident

Sant Kabir Nagar News: सिदाही पुल से रेलिंग और जाली काट ले गए चोर, हादसे का खतरा

Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut the railing and net from the Sidhai bridge, risk of accident
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के सिदाही पुल में लगी रेलिंग और जाली काटकर काफी दिन पहले चोर उठा ले गए। लेकिन, जिम्मेदार विभाग को भनक तक नहीं लग सकी। मौके पर कोई जिम्मेदार पहुंचा तक नहीं। आमजन के लिए पुल खतरा बन गया है।
विज्ञापन

महुली-कुशहवा मार्ग से सिदाही जाने वाले मार्ग पर कठिनइया नदी पर वर्षों पूर्व उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने पुल बनाया था। पुल के दोनों तरफ लोहे की रेलिंग और जाली लगाई गई थी। इसे चोर काटकर उठा ले गए। यहां खतरे का संकेतक भी नहीं लगाया गया है। ठंडी के मौसम में कोहरा पड़ने पर हादसा हो सकता है। ग्रामीण रामदरश, कोमल, बिनोद, सोनू, कमला देवी, गीता देवी, सरिता देवी, मुनक्का देवी, रम्या देवी, पूनम आदि ने बताया कि उक्त पुल मार्ग से हमेशा वाहनों का आना जाना लगा रहता है। पैदल भी आते जाते हैं। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। थोड़ी से चूक से अनहोनी हो सकती है। रेलिंग और जाली लगाया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed