फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be a ban on entry of big vehicles in the city on Chhath festival.

Sant Kabir Nagar News: छठ महापर्व पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Sun, 03 Nov 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of big vehicles in the city on Chhath festival.
संतकबीरनगर। छठ पर्व पर शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। इसके तहत बुधवार की शाम से शुक्रवार तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

दीपावली बीतने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया है। छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों से शुरू हो गया है। कई स्थानों पर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भी पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं पुलिस व जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यातायात पुलिस की तरफ से छठ पूजा को लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर बने छठ घाट पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए मेंहदावल बाईपास से शहर के भीतर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा समय माता मंदिर स्थान एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थान को चिह्नित कर यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है। शहर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई परमहंस यादव ने बताया कि छठ पर्व पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त प्रबंध किया गया है। भीड़ को देखते हुए लोगों को आवागमन के समस्या न हो इसका पूरा प्रबंध किया गया है।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed