फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was silence at paddy purchasing centers on the first day

Sant Kabir Nagar News: पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was silence at paddy purchasing centers on the first day
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर बुधवार को धान खरीद अभियान की शुरूआत हुई। पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर खरीद प्रभारी केंद्रों पर बैठे रहे, लेकिन एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


धान खरीद के लिए जिले में 101 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपयूे प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसके साथ ही 1,03,000 मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य तय किया गया है। पहले दिन अधिकतर धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसान धान बेचने नहीं आए। नवीन मंडी परिसर में खाद्य विभाग का दो व पीसीएफ व मंडी परिसर का एक केंद्र खुला रहा। प्रभारी दिन किसानों के इंतजार में बैठे रहे। हालांकि आठ सौ किसानों ने धान बिक्रय के लिए पंजीकरण कराया है। डिप्टी आरएमओ रुपेश कुमार ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। अभी क्रय केंद्र पर धान बेचने किसान नहीं आ रहे हैं, जल्द ही इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed