फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was curiosity about the budget, people remained glued to the TV.

Sant Kabir Nagar News: बजट को लेकर दिखी उत्सुकता, टीवी से चिपके रहे लोग

Wed, 24 Jul 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
There was curiosity about the budget, people remained glued to the TV.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता देखने को मिली। लोग 11 बजते ही टीवी के सामने बैठ गए और बजट को देखते और सुनते रहे। लोग बजट भाषण पूर्ण होने के बाद भी ही हटे।
मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट को लेकर सुबह से बहस करते रहे। 11 बजते ही शहर के गोला बाजार, आजाद चौक सहित विभिन्न स्थानों पर लोग टीवी के सामने जम गए। कुछ लोग घर पर ही टीवी पर बजट देखते रहे। जैसे-जैसे बजट भाषण आगे बढ़ता रहा वैसे-वैसे लोग आपस में बजट में की गई घोषणा पर विचार-विमर्श करते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान सोना-चांदी, मोबाइल और चार्जर, इलेक्ट्राॅनिक सामान सस्ता होने की घोषणा हुई तो लोग काफी खुश नजर आए। आयकर छूट की सीमा बढ़ने पर मध्यम वर्ग के लोग खुश दिखे, लेकिन महंगाई कम करने को लेकर कोई कदम न उठाने पर निराश भी हुई। जिले के लिए बजट में कुछ नहीं होने से आम लोग निराश हुए हैं। बजट पेश होने के बाद लोग बजट में किए गए प्रावधान को लेकर आपस में बहस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed