फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was an outcry in the family due to the death of brothers

Sant Kabir Nagar News: सगे भाईयों की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार

Fri, 29 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
There was an outcry in the family due to the death of brothers
- ककरहिया निवासी सगे भाईयों की डीसीएम की चपेट में आने से हुई थी मौत
विज्ञापन

- विश्राम व बुद्धिराम के दो-दो बेटे हैं, मुबंई में मजदूरी का काम करते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ककरहिया गांव में एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से चीख-पुकार मच गया। जिस किसी ने भी घटना के बारे में जाना वह घर पहुंच गया। परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव की महिलाएं ढांढ़स बंधा रही थीं।
कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी विश्राम और बुद्धिराम साइकिल से मनियरा स्थित सैलून की दुकान में जा रहे थे। उसी दौरान मनियरा पेट्रोल पंप के पास डीसीएम ने दोनों को रौंद दिया। विश्राम के दो बेटे महेश व सुनील हैं जो मुबंई में मजदूरी करते हैं। दोनों भाई कुछ दिन पहले गांव आए थे। वहीं बुद्धिराम के दोनों बेटे रवि और मोनू मुबंई में ही हैं। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह लोग घर के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन

दोनों भाइयों की मौत की सूचना पर सांसद प्रवीण निषाद पहुंच गए व परिजनों को ढाढंस बधाया। विश्राम के बेटे महेश और सुनील बदहवास थे। पिता और चाचा की मौत की सूचना पर रो-रोकर बुरा हाल था। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ रही। सतीराम का कहना था कि दोनों भाइयों की मौत से परिवार बिखर गया। सभी लोग मिलजुल कर एक साथ रहते थे और सुख-दुख में एक दूसरे की मदद करते थे। आज वह अकेले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed