फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was a traffic jam on the Ram-Janaki road at Dulhapar intersection in Pauli.

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर वाहन खड़े होने से लग रहा जाम, हादसे का भी खतरा

Sun, 05 Jan 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam on the Ram-Janaki road at Dulhapar intersection in Pauli.
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के राम जानकी मार्ग दूल्हापार चौराहे पर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने से जाम लगता है। स्थिति यह होती है कि यह इलाका बाजार के दिन बाइक स्टैंड में तब्दील हो जाता है। गाड़ियों के खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। दुलहापार में हर हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को सब्जी की बड़ी बाजार लगती है। बाजार के दिन सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से जाम लग जाता है। भारी वाहन बड़े मुश्किल से निकल पाते हैं। राम जग, ताड़केश्वर, हिफजुर्रहमान, रामदीन विश्राम सागर, राजू, देवी चरन, साधु, दयाशंकर, राजाराम, विंध्याचल, रामसूरत, राधेश्याम, घनश्याम, दिलीप सिंह रामभरोस व झिनकान समेत अन्य लोगों ने बताया कि दूल्हापार बाजार में क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों की भारी भीड़ होती है। खाली जगह नहीं होने की वजह से लोगों को राम जानकी मार्ग पर ही वाहन खड़ा करके बाजार जाना पड़ता है। लोगों ने समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed