फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no vaccine for pneumonia since three months

Sant Kabir Nagar News: सरकारी अस्पतालों मेंं तीन माह से नहीं है निमोनिया की वैक्सीन

Thu, 02 Mar 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
There is no vaccine for pneumonia since three months
संतकबीरनगर न्यूज
विज्ञापन

फोटो सहित
-टीकाकरण सत्र की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही टीकाकरण सत्र पर निमोनिया से बचाव की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। यह वैक्सीन तीन माह से नहीं है। जिससे बच्चों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। अभिभावक बच्चों को लेकर अस्पताल और टीकाकरण सत्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिससे टीकाकरण सत्र की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। इसके बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शासन व स्वास्थ्य महकमा टीकाकरण सत्र पर सभी वैक्सीन लगाने के लिए लगातार निर्देश दे रहा है, लेकिन जिले में निमोनिया से बचाव के लिए लगने वाली न्यूमोकोल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) की उपलब्धता नहीं है। यह वैक्सीन एक साल तक के बच्चों को तीन बार लगाया जाता है। इसमें बच्चों को पहला डेढ़ माह, तीन माह और नौ माह की आयु होने पर लगना जरूरी होता है, लेकिन वर्तमान में यह वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इस कारण अभिभावकों को सत्र पर पहुंचने के बाद भी निराश लौटना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह वैक्सीन अगर छूट गई तो फिर टीका लगाने में दिक्कत आएगी। यही हाल जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी है। यहां पर निमोनिया से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं है।
विज्ञापन


निमोनिया सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी है। जिससे फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। यह बुखार, जुकाम होने के बाद होता है। पांच से छह साल तक छोटे बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। निमोनिया ज्यादातर बैक्टीरिया वायरस या फंगस के हमले से होता है। मौसम बदलने, सर्दी लगने, फेफड़ों पर चोट लगने के अलावा खसरा और चिकनपॉक्स जैसी बीमारियों के बाद इसकी आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरपी राय- बाल रोग विशेषज्ञ

अस्पतालों में आ रहे निमोनिया के लक्षण युक्त मरीज
जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी व पीएचसी पर प्रतिदिन सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज आ रहे हैं, जिसमें निमोनिया के लक्षण दिख रहे हैं। अकेले जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं।


जल्द उपलब्ध हो जाएगी वैक्सीन
निमोनिया से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की डिमांड की गई है। उम्मीद है कि 15 मार्च तक यह वैक्सीन जिले में उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद बच्चों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।
डॉ. एस.रहमान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed