फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is a possibility of an unknown person jumping into the Rapti river

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात व्यक्ति के राप्ती नदी में कूदने की आशंका

Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of an unknown person jumping into the Rapti river
मेंहदावल। क्षेत्र के बढ़या ठाठर पुल से एक अज्ञात व्यक्ति के राप्ती नदी में छलांग लगाने की आशंका है। घटना की जानकारी दूरभाष के जरिए मेंहदावल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना देने वाले ने बताया कि उसने युवक को नदी में कूदते हुए नहीं देखा है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में खोजबीन अभियान चलाया गया। देर शाम तक छलांग लगाने वाले की ठोस जानकारी व बरामदगी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर एक बजे मेंहदावल पुलिस को कुसौना कला एक युवक ने सूचना दी कि बढ़या ठाठर पुल से एक व्यक्ति नदी में कूद गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाविकों व स्थानीय गोताखोरों को खोजबीन के लिए लगाया गया, लेकिन छलांग लगाने वाले का कुछ पता नहीं चला। पुलिस देर शाम तक सर्च अभियान चलाती रही। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के गांव में गुम युवक, युवती बारे में भी जानकारी कि लेकिन इस प्रकार की कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि नदी में किसी के कूदने की तथ्यात्मक व स्पष्ट जानकारी किसी के द्वारा अभी तक नहीं दी जा सकी है। एहतियात के तौर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। स्पष्ट जानकारी जुटाने का पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed