फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is a need to make women self-reliant

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत

Sat, 25 Oct 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
There is a need to make women self-reliant
मगहर। विद्यापीठ महाविद्यालय में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पांडेय ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा ममता पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा महिलाओं को दी जा रही प्राथमिकता, नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजिका क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश कर समिति सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष मगहर संगीता वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप यादव, राकेश मिश्रा, तारा राय, उर्मिला माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed