फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ... then wait for the pucca house to do

… तो पक्के घर के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
... then wait for the pucca house to do
… तो पक्के घर के लिए करना होगा इंतजार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। विकास भवन के अफसरों की लगातार भागदौड़ के बावजूद 31 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य अधूरा रहेगा। वजह यह कि अब भी 2428 आवासों का निर्माण बाकी है और वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल 21 दिन बचे हैं। दो दिन पहले ही शासन ने 161 नए आवासों के लिए संस्तुति कर दी है। ऐसे में 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा होना नामुमकिन लग रहा है।
विज्ञापन

शासन ने इस वर्ष जनपद में कुल 17043 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए बजट उपलब्ध कराया था। आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी के खाते में प्रथम किस्त पहुंच गई, लेकिन दूसरी और तीसरी किस्त की बारी आते ही कार्य में सुस्ती के चलते दिक्कत आने लगी। नए नियमों के अनुसार जब तक एक किस्त के लिए आवंटित धनराशि के उपभोग से संबंधित फोटो अपलोड नहीं होती, तब तक अगली किस्त नहीं मिलती। अक्तूबर-नवंबर में दूसरी और तीसरी किस्त का बजट भी देर से मिला। नतीजा यह रहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक 14615 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं। 31 मार्च तक सभी आवास पूर्ण होने हैं, जबकि 2428 आवासों के निर्माण शेष है। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिन्हें दूसरी व तीसरी किस्त का काम कराना है। एक किस्त का काम पूरा होने व अगली किस्त की डिमांड के अनुरूप बजट उपलब्ध होने में न्यूनतम 15 दिन का समय लगता है। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल 21 दिन ही अवशेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed