फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft of records including CCTV in college

Sant Kabir Nagar News: महाविद्यालय में सीसीटीवी समेत अभिलेख की चोरी

Fri, 02 Feb 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Theft of records including CCTV in college
- रामलखन लाल कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के गेट का ताला तोड़ा
विज्ञापन

- निदेशक की तहरीर पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र स्थित शनिचरा बाजार के एक महाविद्यालय में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कॉलेज के अंदर घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरा समेत तमाम उपकरण और अभिलेख उठा ले गए। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह प्रबंधक को होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

शनिचरा बाजार स्थित रामलखन लाल कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के गेट का ताला सुबह अनुचर ने टूटा हुआ देखा। जिसकी जानकारी कॉलेज के निदेशक विनोद कुमार श्रीवास्तव को दिया। वह कॉलेज पहुंचे तो दो कमरे, प्रसाधन व किचन का ताला टूटा हुआ था। विनोद का कहना है कि दोनों कमरे में रखे गए स्मार्ट टीवी, एक प्रिंटर समेत आलमारी तोड़कर कुछ अभिलेख, विशेष उपकरण, सीसीटीवी कैमरा, राइटर, एक इनवर्टर दो बैटरी गायब था। साथ दो दिव्यांग बच्चों का उपकरण भी चोर ले गए।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तहरीर मिलने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम को भी चोरों का सुराग लगाने के लिए लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed