फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in a house

Sant Kabir Nagar News: नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी

Thu, 25 Jan 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
theft in a house
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा बाईपास के पास हुई वारदात
विज्ञापन

पीडि़त मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा बाईपास के पास चोरी की वारदात का मामला प्रकाश में आया। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लगभग पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गए। पीडि़त मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि चोरी के घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। पीडि़त अब्दुल हक खान पुत्र मकबूल अहमद खान निवासी डीघा बाईपास ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि रात में चोर उनके घर में ताला तोड़कर घुस गए। चोर घर में रखा सोने का एक बड़ा हार व कान का टप्स, सोने का गले का छोटा हार व कान की बाली, गले में पहने वाली हसुली व कान का सेट, सोने का चार कड़ा, सोने का एक झुमका (मांग टीका), सोने की पांच बड़ी अंगूठी, सोने की नथ, चांदी की आठ पायल, चांदी की हाथ पोस (सोने का पानी वाला), दो कान सोने का टप्स व चांदी का प्लेट और बगल वाले कमरे से लगभग 30 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। सोने के सामान की कुछ रसीद भी उठा ले गए हैं। उन्होंने 112 नंबर पर घटना की जानकारी के बाद फोनकर पुलिस वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई। वहां पर लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं। जिसका फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त करके उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed