{"_id":"69406df37e0b85cddc0271bf","slug":"the-young-man-created-a-disturbance-at-the-registry-office-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142824-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रजिस्ट्री ऑफिस पर युवक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रजिस्ट्री ऑफिस पर युवक ने किया हंगामा
Tue, 16 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
धनघटा में रजिस्ट्री ऑफिस पर युवक के हंगामा करने पर जुटी भीड़-संवाद
धनघटा। सोमवार की शाम उप निबंधक कार्यालय पर खेत बेचने आए वृद्ध के भतीजे ने हंगामा किया। तहसील का काम काज एक घंटे ठप हो गया। युवक का आरोप था कि उसके बड़े पिता चोरी से औने पौने दाम पर खेत बेचने आए हैं।
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध अपनी एक बीघा जमीन गांव के ही व्यक्ति को बैनामा करने रजिस्ट्री ऑफिस आए थे। दस्तावेज लिखने के बाद जब उसके पेश किए जाने की बारी आई तो उनका भतीजा पहुंच गया और हंगामा करने लगा। उसने कहा कि जो जमीन बेची जा रही है, उसमें उसका भी हिस्सा है। अगर जमीन बिक गई तो ठीक नहीं होगा। करीब एक घंटे तक युवक हंगामा करता रहा। इस दौरान रजिस्ट्री ऑफिस का कामकाज ठप हो गया। बाद में रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी बाहर आए और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में उप निबंधक तरुण सिंह ने किसी भी तरह की जानकारी से इन्कार किया है।