{"_id":"68fbbcbbb36fa8766304f648","slug":"the-womans-post-mortem-was-conducted-after-her-sons-arrived-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140247-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेटों के आने पर महिला का हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेटों के आने पर महिला का हुआ पोस्टमार्टम
Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थानाक्षेत्र के सिकरी गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शव का शुक्रवार को अन्य बेटों के बाहर से आने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों के साथ उसका एक बेटा शव दाह संस्कार के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान बाहर रहने वाले दो बेटों ने मां की हत्या कर संस्कार की 112 को सूचना दे दी थी।
सिकरी गांव की निवासी मुनक्का देवी पत्नी स्व. बृजलाल गांव अपने मझले बेटे सुधिराम के साथ गांव में रहती थी। उनके पति की मौत साल भर पूर्व हो गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के करीब मुनक्का देवी की भी मौत हो गई। मौत के बाद बाहर रहने वाले दो अन्य भाइयों को इसकी सूचना दी। उसका एक भाई बुधिराम परिवार के साथ नोएडा रहता था, वहीं दूसरा भाई मुकुटनाथ सपरिवार कानपुर में रहता था। उसके भाइयों ने कहा कि उनको परिवार के साथ आने में देर हो जाएगी, तब तक दाह संस्कार न करें।
मना करने के बाद भी दाह संस्कार की तैयारियां होने लगीं। इसकी जानकारी होने पर भाई पर मां को मार डालने का आरोप मढ़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। संवाद