फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The woman beat the chief with slippers at the crossroads

Sant Kabir Nagar News: महिला ने चौराहे पर प्रधान को चप्पलों से पीटा

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The woman beat the chief with slippers at the crossroads
मगहर। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर चौराहे पर मंगलवार को पैसे के लेन-देन के लिए हुए विवाद में एक महिला और मोहिउद्दीनपुर के प्रधान के बीच झड़प हो गई। उसी बीच महिला ने चप्पलों से प्रधान को पीट दिया और उसके पकड़े फाड़ दिए। घटना देख कर चौराहे पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पहले पुलिस चौकी पर ले गई और वहां से कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तेली टोला निवासी सुग्रीव का आरोप है कि वह मोहिउद्दीनपुर में जमीन का पट्टा कराने के लिए ग्राम प्रधान मोहम्मद असजद को लगभग पांच वर्ष पूर्व एक लाख रुपये दिए थे। जमीन का पट्टा न होने पर पर प्रधान से दी गई रकम की मांग करने लगे। रकम लौटाने में प्रधान आनाकानी करने लगे। मंगलवा को ग्राम प्रधान मोहम्मद असजद काजीपुर चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। उसी दौरान सुग्रीव की पत्नी अनीता अपनी बेटी के साथ पहुंच गईं और प्रधान से रकम को लौटने की बात कहने लगीं। इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी बीच ग्राम प्रधान के धक्का देने से अनीता की बेटी जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच सुग्रीव भी मौके पर पहुंच गए। बेटी गिरी तो मां अनीता देवी ने प्रधान को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। छीनाझपटी में प्रधान के कपड़े फट गए। लोगों की सूचना पर मगहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर ले गई। सुग्रीव का आरोप है कि प्रधान उनसे जमीन पट्टा दिलाने के लिए पांच वर्ष पूर्व एक लाख रुपये लिए थे। न जमीन का पट्टा दिलाए और न ही रकम लौटाई। उनकी पत्नी ने जब प्रधान से पैसे वापस मांगे तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं, प्रधान मोहम्मद असजद का आरोप है कि सुग्रीव से उनकी पांच साल से रंजिश चल रही है। वह कपड़े की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी सुग्रीव, उनकी पत्नी व बेटी आ गई और पैसे की मांग करते हुए विवाद करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुग्रीव की बेटी ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उसे वापस लेने के लिए वह दौड़े, तभी पीछे से सुग्रीव की पत्नी ने उन पर हमला करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन का पुराना विवाद है। उसी बात को लेकर दोनों पक्ष विवाद कर लिया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed