फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather turned harsh, the heat of the sun and the hot wind increased the trouble.

Sant Kabir Nagar News: तल्ख हुआ मौसम, सूरज की तपिश और गर्म हवा ने बढ़ाई मुसीबत

Sat, 25 Apr 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The weather turned harsh, the heat of the sun and the hot wind increased the trouble.
धूप में सड़कों पर कम दिखी भीड़। संवाद
संतकबीरनगर। अप्रैल में ही मौसम तल्ख हो गया है। सूरज की तपिश और हवा ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह 10:00 बजते ही दोपहर जैसा अहसास होने लगा है। भीषण गर्मी में न दिन में राहत है न ही रात में सुुकून मिल रहा है। कूलर और पंखे भी बेअसर हो रहे हैं। गर्मी के चलते सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ऊपर रहा, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस भीषण गर्मी व लू की मार से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दस बजते-बजते तपिश इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतर लोग घरों में कैद हो गए, जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकलने के लिए मजबूर हुए। इसके बाद भी झुलसा देने वाली तपिश से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गर्मी के असर के कारण दिनभर दुकानदार ग्राहक का इंतजार करते रह जा रहे हैं, लेकिन काफी कम संख्या में लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय में तो सड़क वीरान हो जा रही है। तपिश से आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। वजह यह है कि पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर राहत पाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र का कहना है कि अभी तीन से चार दिन तापमान बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज धूप से बचने की जरूरत है। अगले सप्ताह से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

0000000000000000000000000

तेज धूप से बचाव के लिए करें यह उपाय

लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए उपाय करना चाहिए। मुंह व सिर को तेज धूप से बचाएं। धूप में त्वचा जलने की आशंका रहती है, जिसे सनबर्न कहा जाता है। इसके लिए आवश्यक है कि अधिक मात्रा में पानी पीते रहें। सूती और आरामदायक कपड़े पहनें। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। अच्छी क्वॉलिटी वाले सनग्लासेस लगाएं। कोल्ड ड्रिंक की बजाया फल का जूस ज्यादा पिएं। अधिक वसायुक्त भोजन से बचें।

-डॉ. कुमार सिद्धार्थ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed