फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather became pleasant due to drizzling rain

संतकबीरनगर : रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 28 Jun 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzling rain
देर शाम को हल्की सी बारिश होने पर मौमस सुहाना हुआ तो सड़क पर बढ़ी चहल पहल।
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही बुधवार को रिमझिम फुहार से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति में भी सुधार आया है।
विज्ञापन

बुुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हैं। दिन में हल्की फुहार पड़ी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। मौसम सुहाना होने के कारण दिनभर शहर में हलचल बनी रही। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामनों की खरीदारी करते नजर आए। उम्मीद की जा रही कि मानसून सक्रिय होने के बाद अब बारिश होगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। शहर के निवासी दिलीप कुमार, धर्मेद्र कुमार आदि ने कहा कि मौसम सुहाना होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बिजली की आपूर्ति में भी सुधार आया है। एक सप्ताह पूर्व तक ओवरलोड ट्रांसफार्मर भी अब सुचारू रूप से चल रहे हैं। कुमार गंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में इधर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed