{"_id":"6ab6b2f866f8da3d2003abd3","slug":"asha-workers-staged-a-protest-demanding-an-increase-in-honorarium-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157905-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नाथनगर सीएचसी पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपती आशा और संगिनी
संतकबीरनगर। मानदेय वृद्धि व राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पर प्रदर्शन किया। प्रभारी अधीक्षक की गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
नाथनगर ब्लॉक की अध्यक्ष सुभावती देवी के नेतृत्व में आशा और आशा संगिनी नाथनगर सीएचसी पहुंची और 23 अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर बैठक की। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की और संगठन के साथ वार्ता कर मांगों पर सहमति बनाई लेकिन अभी तक मानदेय बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई।
ऐसे में आशा कार्यकर्ता 23 अक्तूबर को लखनऊ कूच करेंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है। इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान उर्मिला देवी, नीतू त्रिपाठी, लालमुन्नी देवी, गीता देवी, कलावती देवी, विंदेश्वरी,अनीता देवी, रंजना देवी, बबिता देवी, संगीता,अम्बला देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, हेमा देवी, शबाना खातून, बैजन्ती देवी, इंद्रावती देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी, राधा देवी, केएन वर्मा आदि मौजूद रहे।