फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The way for construction of food plaza is cleared... bulldozer runs on encroachment

Sant Kabir Nagar News: फूड प्लाजा बनने का रास्ता साफ... अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Thu, 05 Sep 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The way for construction of food plaza is cleared... bulldozer runs on encroachment
- एसडीएम और सीओ ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

- 10 दिन पहले 12 दुकानदारों को दिया गया था नोटिस
- चार घंटे तक हटवाया गया अतिक्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में फूड प्लाजा बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को एसडीएम सदर ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नगर पालिका के बगल में कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए 12 दुकानों को बुलडोजर से हटवाया।
शहर के नगर पालिका कार्यालय के बगल में कब्रिस्तान की जमीन है। इस पर लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा कर लिया है। यह कब्जा काफी सालों से चला आ रहा है। इधर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कब्रिस्तान पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर फूड प्लाजा बनाने की योजना बनाई। इसके बदले कब्रिस्तान के लिए अलग से जमीन की बात कही है।
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने के लिए कब्जेदारों को 10 दिन पहले ही नोटिस दिया गया था। साथ ही डुग्गी मुनादी कर कब्जा हटाने को कहा था लेकिन किसी ने कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ अजीत चौहान, कोतवाल सतीश कुमार सिंह, नगर पालिका और पुलिस फोर्स के साथ दो जेसीबी लेकर पहुंचे। इससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी ने एक-एक दुकान को तोड़ना शुरू किया। कुछ लोग तत्काल अपने सामान हटाने लगे लेकिन अपने टीनशेड को नहीं बचा पाए। जेसीबी ने सभी कब्जे को खाली करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखने के लिए भीड़ जमा हाे गई। वहीं एक दुकान का मामला कोर्ट में होने का हवाला देते हुए अधिवक्ता एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम ने अधिवक्ताओं से कहा कि कोर्ट पूछेगी तो जवाब वह देंगे। एसडीएम ने पूरी तरह से अवैध कब्जे को हटवाया दिया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान लग गया जाम
शहर के नगर पालिका कार्यालय के बगल में कब्रिस्तान की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान जाम लग गया। पुलिस कर्मी जाम को खत्म कराने में लगे रहे। वहीं लोग कब्जा हटवाने के दौरान हो रही कार्रवाई को भी देख रहे थे। करीब चार घंटे तक अतिक्रमण हटवाया गया।


पूर्व में ही 12 दुकानदारों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। किसी ने भी नोटिस पर अमल नहीं किया। डीएम के निर्देश पर कब्रिस्तान की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।
- शैलेश दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed