{"_id":"6a95cbb980880b571f0842f5","slug":"the-water-level-of-the-saryu-river-is-receding-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156440-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला जेल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला जेल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कारागार में सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। डीएम और एसपी ने बैरकों, मेस और जेल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी कराई। जेल परिसर, कार्यालय और मेस में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को बंदियों की समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कारागार कर्मियों को निर्देश दिया कि जेल परिसर में किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित सामग्री नहीं पहुंचनी चाहिए। जेल में प्रवेश करने वाले सामान और गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। साथ ही कारागार से संबंधित सभी कार्यों का नियमानुसार और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने मेस सहित अन्य स्थानों की नियमित सफाई कराने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।