{"_id":"5c27c14cbdec22569632fab9","slug":"the-villagers-performed-the-pole-breakdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 30 Dec 2018 12:17 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पोल टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। बकौली कला गांव में जाने वाला विद्युत पोल एक माह पहले ट्रक के चपेट में आने से टूट गया। इससे करीब दो सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। गांव के लोग पोल खड़ा कर सप्लाई बहाल कराने की मांग विद्युत निगम से कई बार कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज गांव के लोग शनिवार को प्रदर्शन किया।
प्रधान राजेंद्र गुप्ता, रामनवल, श्रीराम , दयाराम, अमरेश, रमाकांत आदि का कहना है कि गांव में विद्युत की सप्लाई राम जानकी मार्ग के किनारे खड़े किए गए विद्युत पोल के माध्यम से जाती है। पिछले महीने ट्रक की टक्कर से पोल टूटकर गिर गया। इससे विद्युत सप्लाई ठप है। ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर दो दिनों अंदर विद्युत सप्लाई बहाल नहीं की गई तो संपूर्ण समाधान दिवस पर विद्युत निगम की मनमानी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की जाएगी। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन होगा।