{"_id":"69406943cc4b1d03b108c0e5","slug":"the-verification-of-documents-should-be-based-on-merit-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142855-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेरिट के आधार पर हो अभिलेखों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेरिट के आधार पर हो अभिलेखों का सत्यापन
Tue, 16 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए ईसीसीई एजूकेटर पद के अभ्यर्थी । स्रोत - स्वयं
संतकबीरनगर। मेरिट के आधार पर ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग थी कि भर्ती मेरिट के आधार पर की जाए तथा उसी के अनुसार अभिलेखों का सत्यापन किया जाए। रैडंम भर्ती की प्रक्रिया को निरस्त किया जाए।
ईसीसीई एजुकेटर पद के अभ्यर्थियों ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि 27 नवंबर से ही लगातार ईसीसीई एजुकेटर भर्ती पद के अभ्यर्थी इस भर्ती में हो रही अनियमितता को लेकर शिकायत कर रहे हैं। हर बार केवल आश्वासन मिल रहा है। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभी तक भर्ती के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। वहीं भर्ती कराने वाली संस्था एनआईटी मऊ मनमानी कर रही है।
बगल के जनपद अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए वहां पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए मेरिट के आधार पर सभी अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने मांग की है कि जिले के अभ्यर्थियों के साथ न्याय करते हुए मेरिट के आधार पर भर्ती की जाय, अन्यथा अयोग्य लोगों की भर्ती हो जाएगी। जिनकी मेरिट हाई है वह संस्था की मनमानी के चलते भर्ती प्रक्रिया से छूट जाएंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में किरन पटेल, सविता राव, अन्नपूर्णा, नेहा मद्धेशिया, किरन, रिचा त्रिपाठी, रुचि पांडेय, पूर्णिमा, कंचन पटेल समेत अन्य अभ्यर्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।