{"_id":"6a7b6df3464e7dec7c072607","slug":"the-tricolour-made-by-women-from-self-help-groups-will-be-hoisted-from-the-block-level-to-the-village-level-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155399-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक से गांव तक फहरेगा समूह की महिलाओं का बनाया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक से गांव तक फहरेगा समूह की महिलाओं का बनाया तिरंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा झंडा इस बार ब्लॉक से गांव तक फहरेगा। इसे बनाने के लिए समूह की महिलाएं तेजी से कार्य कर रही हैं। पौली ब्लाॅक में बीडीओ अखिलेश कुमार व सीएम फेलो अंकित ने समूह की महिलाओं से झंडा बनाने का अनुरोध किया लेकिन महिलाएं असमर्थता दिखाते हुए तैयार नहीं हुईं। बाद में प्रेरित करने के बाद बछइपुर की समूह की महिलाएं तैयार हुईं तिरंगा बनाने में जुट गई हैं।
बीएमएम सूर्यभान सिंह ने बछइपुर में बन रहे तिरंगा के कारखाने में कार्य की प्रगति व गुणवत्ता देखने पहुंचे तो समूह की महिलाएं लगभग 13 हजार 800 झंडा बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आकांक्षी ब्लाॅक की महिलाओं को सशक्त करने में यह कारगर साबित होगा।
20 रुपये प्रति झंडा के हिसाब से ग्राम पंचायतों को महिलाएं बेचेंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और मजबूत बनेंगी। समूह की अध्यक्ष दीपा जायसवाल ने बताया कि झंडा बनाने का दायित्व मिला है। इसमें सरस्वती, रंगीत, उमा, निशा, सुधा, शीला, सत्या देवी, नीलम, संगीता सहित तमाम महिलाएं हैं। 13 हजार 800 झंडा बन चुका है। 12 अगस्त तक 20 हजार झंडा बनाकर ब्लॉक को सौंप दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने महिलाओं के इस पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए अनवरत कार्य किया जा रहा है। पहली बार झंडा निर्माण समूह की महिलाएं कर रही हैं।