फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The time of 11 gram panchayats will end earlier

11 ग्राम पंचायतों की समय पहले समाप्त होगी प्रधानी

Tue, 19 Jul 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The time of 11 gram panchayats will end earlier
मिठाई बांटकर खुशी जताते हिंदू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : KHALILABAD
11 ग्राम पंचायतों की समय पहले समाप्त होगी प्रधानी
विज्ञापन

हैंसर-धनघटा नाम से बनेगी नगर पंचायत
कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव हुआ पेश
धनघटा(संतकबीरनगर)। ब्लॉक मुख्यालय हैंसर बाजार व तहसील मुख्यालय धनघटा को मिलाकर हैंसर-धनघटा नाम से नगर पंचायत का गठन होगा। यह प्रस्ताव मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश किया गया। नई नगर पंचायत में विकास खंड हैंसर बाजार के 26 राजस्व गांव शामिल किए जाएंगे। जबकि 11 ग्राम पंचायत समय से पूर्व भंग हो जाएंगी, यानी यहां के प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
जिले के प्राचीनतम कस्बा हैंसर बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग दो दशक से हो रही थी। कई बार सत्ता पक्ष ने हैंसर बाजार को नगर पंचायत घोषित कराने का आश्वासन भी दिया, लेकिन ऐसा नहीं पा रहा था। पिछली भाजपा सरकार में हैंसर बाजार को नगर पंचायत बनाने की चर्चा हुई थी, लेकिन परिसीमन में त्रुटि के कारण मामला लटक गया था।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान और हिंदू जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष राकेश पाठक ने हैंसर बाजार व धनघटा के आसपास के गांवों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की मुहिम तेज की। उनका प्रयास रंग लाया और मंगलवार को मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश में 18 नए नगर पंचायत बनाने की हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित नगर पंचायत में विकास खंड हैंसर बाजार के 26 राजस्व गांव शामिल होंगे। नगर पंचायत बनने से इन गांवों में नगरीय सुविधा मिलने लगेगी। स्थानीय लोगों को इस बात की प्रसन्नता है कि उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधा पहले से बेहतर हो जाएगी।

...
ये राजस्व गांव होंगे शामिल
धनघटा, भिउघाट, दुघरा कला, परसा खुर्द, बंडा बाजार, परसा कला, गागरगाड़, कृपालपुर, प्रसादपुर, नन्हिया नायक, ठाकुरडीहा, मलौली, कटार सोयम, अहरा, हैंसर हरदो, महाखरपुर, शुक्ल पट्टी, सोनाड़ी, सोंनडीहा, गोपालपुर, कौलही, बेलौरी, बेलौरा, दुघरा जोत, भंडा राजस्व गांव नगर पंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed