{"_id":"462bed52afd62f3aed129ce6d84158e4","slug":"the-third-eye-will-monitor-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की निगरानी में होंगे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की निगरानी में होंगे थाने
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की कवायद शुरू हुई है। प्रदेश के 269 थानों में जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी है। जिले के तीन थानों को इससे लैस कर दिया गया है। इसके पीछे मंशा थानों पर होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर पुलिसिंग को पारदर्शी बनाना है।
जिले के कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल थाने पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कंप्यूटर कक्ष ,कार्यालय के साथ थाना परिसर की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की व्यवस्था की गई है।
थाना परिसर में भीड़ का उपद्रव हो या फिर अन्य कोई अनहोनी तो सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरें पुलिस का काम आसान कर देंगी। इस व्यवस्था का लाभ थाने पर आने वाले फरियादियों को भी होगा।
विज्ञापन
क्योंकि, ‘तीसरी आंख’ का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसके जरिये लखनऊ में बैठे पुलिस अधिकारी भी थानों के कामकाज की मॉनीटरिंग कर सकेंगे।
इस व्यवस्था से पुलिस विभाग में काफी हद तक पारदर्शिता आने की उम्मीद है। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने से निश्चित की सुविधा होगी।
इसके अलावा वह पहल करके सार्वजनिक स्थलों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाने की व्यवस्था करेंगे।