{"_id":"692f44e67bc45468520877a3","slug":"the-temperature-drops-and-the-cold-increases-the-problems-of-the-poor-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142186-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तापमान में गिरावट, ठंड के साथ गरीबों की बढ़ीं मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तापमान में गिरावट, ठंड के साथ गरीबों की बढ़ीं मुसीबतें
Wed, 03 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
ठंड पढ़ने के साथ ही बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू बर्फ पड़ने का असर मैदानी भागों में दिखने लगा है। तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। गरीबों व मजदूर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके बाद भी अब तक पालिका प्रशासन ठंड से बचाव के लिए इंतजाम नहीं कर सका है। लोगों का कहना है कि ठंड और बढ़ने पर लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया है। इसमें अभी और गिरावट आने की संभावना है। अभी से ही लोगों को ठंड परेशान करने लगी है। लोग ऊनी कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन गरीबों और मजदूरी की परेशानी बढ़ गई है। खलीलाबाद के आजाद चौक पर काम की तलाश में आए राम हित, राजेश आदि ने बताया कि सुबह और शाम के समय ठंड से परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ठंड से बचाव के लिए अभी तक पालिका प्रशासन मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर सका है।
हालांकि, बंजरिया मोहल्ले में रैन बसेरा बनाया गया है, लेकिन वहां अभी तक ठहराव के लिए कोई इंतजाम नहीं है, जबकि रेलवे स्टेशन के पीछे शेल्टर होम बना है, यहां पर भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उन्हें भटकना पड़ रहा है। यही नहींए मेंहदावल बाईपास के बना रैन बसेरा सुंदरीकरण के नाम पर हटा दिया गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
0
ठंड से बचाव के लिए किए जा रहे हैं इंतजाम
ठंड से बचाव के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। दो स्थानों पर रैन बसेरा काे सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ठंड बढ़ने पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद